इंस्टाग्राम से प्यार चढ़ा था परवान, शादी के रास्ते प्रेमी युगल ने दी जान

इंस्टाग्राम से प्यार चढ़ा था परवान, शादी के रास्ते प्रेमी युगल ने दी जान

अंबेडकरनगर : इंस्टाग्राम के जरिए युवक-युवती के बीच पहले दोस्ती, फिर प्यार हो गया। युवक शादीशुदा था, इसी के चलते युवती के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। ये बात प्रेमी युगल को नागवार गुजरी और दोनों गुरुवार को पहले शिव बाबा धाम पहुंचे और शादी की। इसके बाद दोनों ने अंबेडकर पार्क में जहर खा लिया। प्रेमी की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की देर शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सांस थम गई।
 
जिले के संमनपुर थाना क्षेत्र के लारपुर निवासी सूरज वर्मा दिल्ली में रहकर कमाता था। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। इसी बीच अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती जब प्यार में बदली तो दोनों ने शादी की जिद कर ली। लड़का पहले से शादीशुदा था यह जानकर लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया।
 
इसी बीच गत दिनों जब वह युवक दिल्ली से घर आया तो पता लगा कर युवती भी पहुंच आई। बताते हैं कि दोनों ने शिव बाबा मंदिर में बाकायदा शादी की। उसके बाद अंबेडकर पार्क में जाकर दोनों ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां प्रेमी की मौत हो गई और प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली