तीन भाईयों में सबसे छोटा था तीसरी का छात्र अक्षत

तीन भाईयों में सबसे छोटा था तीसरी का छात्र अक्षत

सोनभद्र : घोरावल नगर के हरिहवा तालाब में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल से रिजल्ट लेकर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था और रास्ते में रूककर नहाने लगा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

घोरावल नगर निवासी अक्षत कुमार (12) पुत्र संतोष कुमार उमर नगर के कांशीराम कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र था। शनिवार को उसका परीक्षाफल घोषित हुआ था। रिजल्ट लेने वह विद्यालय गया था। दोपहर बाद वह रिजल्ट लेकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ने वाले हरिहवा तालाब के पास सभी दोस्त रुक गए और नहाने लगे। नहाने के दौरान किसी तरह पैर फिसलने से अक्षत गहरे पानी में चला गया।

उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहे मौके पर पहुंचे। तालाब में उतरकर अक्षत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही अक्षत के माता-पिता और परिजन रोते बिलखते तालाब पर पहुंचे। परिजन अक्षत को लेकर घोरावल सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे