इंस्पेक्टर, दारोगा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ; ये है पूरा मामला

इंस्पेक्टर, दारोगा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ; ये है पूरा मामला

आगरा : न्यायालय के आदेश पर सिकंदरा थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर उत्तम चंद पटेल, चौकी प्रभारी राहुल कटियार, सिपाही सर्वेश कुमार, पश्चिमपुरी चौकी के तत्कालीन पांच पुलिसकर्मी समेत 9 के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों पर डकैती, षड्यंत्र, धोखाधड़ी, कूटरचना, जान से मारने की धमकी और साक्ष्य छिपाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर उत्तम चंद साइबर थाने में तैनात हैं।

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-8 निवासी मुनेश कुमारी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि उनके बेटे पारस के खिलाफ एक महिला ने तथाकथित आरोप लगाए थे। इसमें जमानत करा ली गई थी। इसके बाद दरोगा राहुल कटियार, मुख्य आरक्षी सर्वेश यादव सहित चार-पांच पुलिसकर्मियों के साथ मिलीभगत कर महिला ने एक और मुकदमा करा दिया। इसमें भी पारस ने जमानत करा ली। इसके बाद 16 अप्रैल 2023 को पुलिसकर्मियों ने मुनेश कुमारी के घर दबिश दी।

पारस को अंडर गारमेंट में ही ले गए। इस दौरान घर की अलमारी से दो मोबाइल, एक लैपटॉप दो हजार रुपये भी पुलिस ले गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रकरण की विवेचना सिकंदरा के इंस्पेक्टर उत्तमचंद पटेल को सौंपी गई थी। विवेचना में इंस्पेक्टर उत्तमचंद ने पारस को अछनेरा के पास चुचाना गांव से गिरफ्तार दिखाया। पुलिस कार्रवाई की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई थी। मगर, कुछ नहीं हुआ। हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव ने मामला रफादफा करने के नाम पर पति से 30 हजार रुपये मांगे थे।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

महिला के पिता ने लिए थे उधार

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

मुनेश कुमारी ने लिखा कि उनके पुत्र पारस से महिला के पिता ने 2016 में ऑटो खरीदने के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस करने के नाम पर उन्होंने एक चेक दिया था। चेक बैंक में बाउंस हो गया। इसका केस न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर महिला उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रही थी। मगर, वो तैयार नहीं हुए। इसलिए साजिश की। महिला ने जिस दिन की घटना दिखाई थी, उस दिन पारस इलाहाबाद में था।

दरोगा की गाड़ी में थी महिला

मुनेश कुमारी का आरोप है कि महिला की जान पहचान दरोगा राहुल कटियार से थी। घर पर दबिश के दौरान शिकायत करने वाली महिला दरोगा की गाड़ी में आई थी। इसका नंबर भी उनके पास है। इसे कोर्ट में प्रस्तुत किया है। पुलिसकर्मियों ने उनके बीमार पति को धक्का दिया था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर