मिट्टी के मलबे में दबकर 4 महिलाओं की मौत, रेस्क्यू जारी ; देखें Video

मिट्टी के मलबे में दबकर 4 महिलाओं की मौत, रेस्क्यू जारी ; देखें Video

UP News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में महिलाएं मिट्टी लेने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का टीला धंसने से उसमें कई महिलाएं दब गईं। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने का काम जारी है। चार औरतों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 महिलाएं घायल है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 

बताया जा रहा है कि मिट्टी की ढाय अधिक खोखली हो जाने के कारण अचानक गिर गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। कुछ और महिलाओं के दबे होने की सम्भावना के चलते राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं घर लीपने के लिए मिट्टी लाने गई थीं। हादसे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत मौके पर आ गए।

टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया गया। एक-एक कर सभी महिलाओं को निकाल लिया गया है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित किया है। जिलाधिकारी मेगा रूपम व एसपी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। टीम मौके पर तलाश कर रही है कि और कोई महिला दबी तो नहीं है।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित