युवक और वृद्घ का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस
On



लखनऊ। कौशांबी जनपद में सोमवार की सुबह एक युवक समेत दो का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। दोनों शवों में लगभग 500 मीटर का फासला था, लेकिन दोनों एक ही गांव के बताए जा रहे है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। परिवार के लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत सैता गांव निवासी ननकू लाल (61) का शव रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में सोमवार की सुबह मिला। ग्रामीणों में इसकी चर्चा चल ही रही थी, तभी गांव निवासी कामता प्रसाद (28) पुत्र रमेश कुमार का शव रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत दशा में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की। ननकू लाल और कामता प्रसाद के परिजनो का रोतेे-रोते बुरा हाल था।
Tags: up-news

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 06:29:18
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...



Comments