कारवाचौथ : पत्नी ने मनपसंद साड़ी न खरीदने पर पति को दी कठोर सजा
On



गाजियाबाद। मनपसंद साड़ी नहीं खरीदने का आरोप लगाकर शो रूम के अंदर ही महिला ने अपने पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को थाने में समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
मोदीनगर के एक शोरूम में एक पति अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। पत्नी ने पति से साड़ी दिलाने की बात कही तो वह भी राजी हो गया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शोरूम में महिला को 12 हजार की साड़ी पसंद आई। इस पर पति ने कम कीमत की साड़ी खरीदने की बात कही, लेकिन पत्नी तैयार नही थी। इसी बात पर पति ने महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था, महिला ने शोरूम के अंदर ही पति की पिटाई करनी शुरू कर दी।
Tags: up-news

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 07:32:52
बलिया : नवरात्रि इस बार 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगा। इस बार देवी दुर्गा माता...



Comments