PV Sindhu Marriage : पीवी सिंधु जल्द बनेगी दुल्हन, कौन होगा दूल्हा ? जानिएं कब और कहां होगी शादी

PV Sindhu Marriage : पीवी सिंधु जल्द बनेगी दुल्हन, कौन होगा दूल्हा ? जानिएं कब और कहां होगी शादी

PV Sindhu Marriage : दो बार ओलंपिक पदक विजेता भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीवी सिंधु की शादी होने जा रही हैं। उनकी शादी 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी। सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्ता साईं एक वरिष्ठ आईटी प्रोफेशनल और पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

 

Source Social media

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

पिता ने शेयर की शादी की खुशी
पीवी सिंधु के पिता पीवी रमना ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन रिश्ता एक महीने पहले ही तय हुआ। उन्होंने पीटीआई से कहा, जनवरी से सिंधु का बैडमिंटन शेड्यूल बेहद व्यस्त रहेगा, इसलिए दिसंबर का समय शादी के लिए सबसे सही लगा। शादी 22 दिसंबर को उदयपुर में होगी और 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसके बाद सिंधु अपनी ट्रेनिंग पर लौट जाएंगी, क्योंकि अगला सीजन उनके लिए काफी अहम है।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

जानिएं कौन हैं वेंकट दत्ता साईं
वेंकट दत्ता साईं पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके पिता जीटी वेंकटेश्वर राव इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में अधिकारी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने पीवी सिंधु ने इस कंपनी का नया लोगो लॉन्च किया था।

वेंकट दत्ता साईं का प्रोफेशनल सफर
जेएसडब्ल्यू और सौर एप्पल एसेट मैनेजमेंट में साई ने काम किया है। दिसंबर 2019 से वे पॉज़िडेक्स टेक्नोलॉजीज में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके काम में कई बड़े बैंकों जैसे एचडीएफसी और आईसीआईसीआई के लिए समाधान तैयार करना शामिल है, जो तेज लोन प्रोसेसिंग और क्रेडिट स्कोर मैचिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें