वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही बलिया के यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही बलिया के यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल

सोनभद्र। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में मूर्धवा-हाथीनाला मार्ग के बीच शुक्रवार को बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में बस सवार 15 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें चार गंभीर है। पुलिस ने घायलों को हिंडाल्को अस्पताल भिजवाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलिया जिले के लोग लड़की का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मध्यप्रदेश के जयंत से वापस अपने घर लौट रहे थे। शाम पांच बजे के करीब रेणुकूट हाथीनाला मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। घटना में विक्की केसरी (27) पुत्र स्व. जवाहर लाल केसरी, पुष्पा देवी (52) पत्नी स्व. जवाहर लाल केसरी, चमेली देवी (65) पत्नी धीरू ठाकुर, जया केसरी (18) पत्नी दिलीप कुमार केसरी, गीता केसरी (60) पत्नी स्व. जवाहर केसरी, नीरज (25) पुत्र अभिमन्यु, संगीता देवी (40) पत्नी छठ्ठू लाल केसरी, कृष्णा (9) पुत्र छठ्ठू केसरी, अमित केसरी (70) पुत्र दिलीप केसरी, नंदनी केसरी (13) पुत्री मनोज केसरी समेत 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को रेणुकूट हिंडाल्को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल