हमारे जैसे शौक मत पालो बेटा... परिषदीय शिक्षक की रील वायरल
On



UP News : इन दिनों रील बनाने की होड़ सी मची है, इसमें परिषदीय विद्यालयों के कुछ शिक्षक भी शामिल हैं। वे पढ़ाई के दौरान भी रील बना रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि पूर्वांचल24 नहीं करता।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो में सुमेरपुर विकास खंड के अमिरता गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजबहादुर दक्ष फिल्मी तरीके से विद्यालय में रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक गाना चुना है, जिसमें कहा गया है, “हमारे जैसे शौक मत पालो बेटा, हमारी अदाएं हम पर ही जंचती हैं।” वह शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं।लगभग तीन साल पहले, उन्हें एक अश्लील वीडियो शिक्षक ग्रुप में डालने के कारण निलंबित किया गया था। बीएसए आलोक सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी।

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Feb 2026 22:56:35
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...


Comments