अमरेरिका में कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे UP के डॉक्टर दंपती

अमरेरिका में कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे UP के डॉक्टर दंपती


प्रयागराज। अमेरिका में कोरोना वायरस का खौफ इन दिनों अमरिकियों पर इस कदर हावी है कि अगर परिवार के किसी एक व्यक्ति को छींक भी आ जाए तो उनके जेहन में कोरोना वायरस होने की आशंका घर कर जा रही है। वे तत्काल हॉस्पिटल या फिर चिकित्सक के यहां दौड़ लगाने लग रहे हैं। इन सबके के बीच मूलत: यूपी के झूंसी के रहने वाले डाक्टर दंपती भी कोरोना की इस जंग में अमरीकी चिकित्सकों के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं।

झूंसी निवासी शिक्षक राम कुमार की बेटी डॉ. श्रृद्घा मुखर्जी अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में वरिष्ठ सर्जन हैं। इनके पति डॉ.सिद्घार्थ सुभाष मुखर्जी कॉर्डियोलाजिस्ट हैं। दोनों तकरीबन दो दशक से अमेरिका में रह रहे हैं। चिकित्सक दंपती का साल दो साल में एक दफे प्रयागराज आना हो पाता है। इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा बेहाल देश अमेरिका है। विश्व की महाशक्ति अमेरिका में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख से ऊपर पहुंच गई है। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा में भी 20 हजार से ऊपर पहुंच गया है।

अमेरिका में फैली महामारी की इस जंग में प्रयागराज के झूंसी निवासी डाक्टर दंपत्ति डॉ. सिद्घार्थ सुभाष मुखर्जी और डॉ. श्रृद्घा मुखर्जी भी जीन-जान से जुटे हुए हैं। अपना फर्ज निभाने के लिए चिकित्सक दंपती ने नौ साल के बेटे स्नेह मुखर्जी को भी घर पर अकेला छोड़ रखा है। हालांकि बेटे की देखभाल के लिए घर एक परचायिका हमेशा रहती है। 

भारत में लॉक डाउन की अमेरिका में सराहना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सक दंपती ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से पहले ही समय रहते भारत में हुए लॉक डाउन की अमेरिका में सराहना की जा रही है। बताया कि कोरोना वायरस से लोगों को बचाने का एकमात्र तरीका लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग है। 



Tags: Prayagraj

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन...
4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार
बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली
बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर