पत्नी का शव गोद में लेकर रो रहा था पति, पहुंची पुलिस
On



लखनऊ। पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति शव को गोद में लेकर रोने लगा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलावा गांव का है। पति ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस मायके पक्ष का इंतजार कर रही है।
गांव निवासी देशराज गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को ही वह घर आया। वह पत्नी उमा (23) व चार वर्षीय बच्चे के साथ घर पर था। देर शाम उमा की मौत हो गई। देशराज पत्नी का शव गोद में लेकर जोर-जोर से रोने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि देशराज ने शराब पी रखी थी। सूचना मिलते ही एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...



Comments