बोलेरो में सिर कूचा युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

बोलेरो में सिर कूचा युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प


लखनऊ। जौनपुर जनपद में शनिवार की सुबह खेत में खड़ी बोलेरो में युवक का सिर कूचा शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गांव में इमामपुर मार्ग की है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच  कर रही है। 

खेतासराय कस्बा निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र रामधनी तिघरा बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। उसकी ससुराल तिघरा में ही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम निजी बोलेरो से जफराबाद बरात में शामिल होने के लिए निकला था। शनिवार की सुबह खेत में खड़ी बोलेरो में शव देखा तो पुलिस को सूचना दिया। घटना से मृतक की पत्नी रिशू देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। 

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट