बलिया : ट्रक ने मारी टक्कर, टुकड़ों में बंटा युवक का शव ; नहीं हो सकी पहचान

बलिया : ट्रक ने मारी टक्कर, टुकड़ों में बंटा युवक का शव ; नहीं हो सकी पहचान


हल्दी, बलिया। हल्दी-सोनवानी मार्ग पर स्थित सरकारी शराब भट्ठी के समीप बुधवार की सुबह करीब ट्रक की चपेट में आने से न सिर्फ साइकिल सवार की मौत हुई, बल्कि शव कई टुकड़ों में बंट गया। इस हृदय विदारक घटना को देख लोगों का कलेजा कांप उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुदाल से इकट्ठा किया।

हल्दी-सोनवानी मार्ग पर बुधवार की सुबह साइकिल सवार व्यक्ति को सोनवानी की ओर जा रही ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक में साइकिल सवार को इस कदर कुचला था कि एक हाथ व एक पैर के घुटने के नीचे ही दिख रहा था, बाकी सारा शरीर ट्रक के चक्का से पिस गया था। इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

अनुमान है कि व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष होगी। वह लाल गमछा, काला पैंट शर्ट तथा प्लास्टिक का चप्पल पहना हुआ था। थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआ से ट्रक को बरामद किया है।

आतीश उपाध्याय
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट