Online हुईं परिषदीय विद्यालयों की किताबें, करें डाउनलोड

Online हुईं परिषदीय विद्यालयों की किताबें, करें डाउनलोड



बलिया। कोरोना महामारी को देखते हुए माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जा चुका है। वहीं लॉकडाउन होने से कॉपी-किताबों की दुकानें भी बंद चल रहीं हैं। इसके चलते बच्चे अगली कक्षा की किताबें खरीद नहीं पा रहे हैं लेकिन अब उन्हें किताबों के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। एनसीईआरटी ने पहली से बारहवीं कक्षा तक की किताबें पहले ही ऑनलाइन कर चुका है। अब राज्य शैक्षिक व अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) ने भी परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक किताबें ऑनलाइन कर दी है। ऐसे में बच्चे व उनके अभिभावक एससीईआरटी की वेबसाइट पर किताबें मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं और घर बैठे अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बच्चों को किताबें नहीं मिल पा रही थीं। किताबों के अभाव में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक की सभी पुस्तकें ऑनलाइन कर दी हैं। दूसरी ओर परिषदीय विद्यालयों में भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। बीएसए ने बताया कि मुफ्त किताबें डाउनलोड करने के लिए बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल पर लिंक भी भेजा जा रहा है, ताकि वह आसानी से किताबें डाउनलोड कर सकें। यही नहीं डाउनलोड किताबें अभिभावकों के वाट्सएप ग्रुप पर भी भेजी जा रही हैं। बीएसए ने बताया कि सभी पुस्तकों पर QR Code है, जिसके माध्यम से भी मोबाइल में  Download करके पढ़ा/पढ़ाया जा सकता है। 



Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल