कानपुर केस : CM योगी की बड़ी कार्रवाई, ASP समेत चार अफसर सस्पेंड

कानपुर केस : CM योगी की बड़ी कार्रवाई, ASP समेत चार अफसर सस्पेंड


लखनऊ। कानपुर के अपहृत लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की हत्या को सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने ASP अपर्णा गुप्ता व तत्कालीन डिप्टी एसपी मनोज गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले बर्रा थाना प्रभारी रणजीत राय व चौकी इंचार्ज राजेश कुमार निलंबित किए जा चुके हैं। वही, घटना में फिरौती के लिए पैसे दिए गए हैं या नहीं, इसकी जांच एडीजी पीएचक्यू वीपी जोगदण्ड कानपुर जाकर करेंगे।

बता दे कि 22 जून को कानपुर के बर्रा से लैब टेक्नीशियन संजीत (28) का अपहरण हुआ था। यही नहीं, पुलिस को चकमा देकर अपहरणकर्ताओं ने 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी ली थी। गुरुवार की रात पुलिस ने संदीप के दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 26 जून को ही वह अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी। इसके बाद कुलदीप शव को पांडु नदी में फेंक आया। 
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद