लॉक डाउन के बाद खुलेंगे स्कूल और कॉलेज ? जानें क्या बोली सरकार

लॉक डाउन के बाद खुलेंगे स्कूल और कॉलेज ? जानें क्या बोली सरकार


नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने रविवार को कहा कि 14 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही सरकार स्कूल-कॉलेज खोलने पर कोई निर्णय लेगी। मंत्री ने कहा कि छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि यदि स्कूल-कॉलेज को 14 अप्रैल के बाद भी बंद रखने की जरूरत पड़े तो पढ़ाई-लिखाई का कोई नुकसान नहीं हो। 

देश में 21 दिनों के लिए लागू 'लॉकडाउन' के 14 अप्रैल को समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने संबंधी सवाल पर पोखरियाल ने कहा- इस वक्त कोई फैसला लेना मुश्किल है, हम 14 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा करेंगे, परिस्थितियों के मुताबिक इस बारे में फैसला लिया जाएगा। 


छात्र संख्या अमेरिकी आबादी से जयादा

मंत्री ने कहा कि देश में 34 करोड़ छात्र हैं, जो अमेरिकी की आबादी से अधिक है। वे देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार आने पर लंबित परीक्षाएं संचालित करने समेत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर पहले से ही योजना तैयार है।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल