त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री होंगे डॉ माणिक साहा, जानें इनके बारे में

त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री होंगे डॉ माणिक साहा, जानें इनके बारे में

नई दिल्ली। त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा होंगे। बिप्लब कुमार देव के इस्तीफा के बाद त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल की बैठक में डॉ माणिक साहा के नाम पर फैसला लिया गया।

जानें कौन है डॉ माणिक साहा

त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे डॉ. माणिक साहा छ्ह साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में आते ही माणिक को चार साल बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी बने। हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए। अब नए सीएम के लिए चुना गया है। साहा को मुख्यमंत्री बनाने की वजह उनकी छवि और पार्टी में उनका प्रभाव बताया जा रहा है। माणिक साहा पेशे से डेंटिस्ट हैं। उनकी छवि बेहद साफ मानी जाती है। 

2018 में त्रिपुरा में बीजेपी विधानसभा चुनाव जीती और बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बना दिया गया। तब प्रदेश अध्यक्ष की कमान बिप्लब देब संभाल रहे थे। उसके बाद 2020 में पार्टी हाईकमान ने माणिक साहा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया। माणिक ने संगठन की बागडोर संभालते ही बूथ स्तर तक मजबूती देने का काम शुरू कर दिया। यही वजह है कि त्रिपुरा में बीजेपी की संगठनात्मक क्षमता काफी बढ़ी है। 





Tags: New Delhi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बांसडीह में संपूर्ण...
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल