नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 की मौत ; बचाव कार्य जारी

नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 की मौत ; बचाव कार्य जारी


नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले के खालघाट के पास नर्मदा नदी में महाराष्ट्र रोडवेज की बस सोमवार की सुबह गिर गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों का शव निकाला जा चुका है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य में जुटा है। यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी, जिस पर 55 यात्री सवार थें। 15 लोगों को रेस्क्यू कर जिला प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला है। बस में महिलाएं तथा बच्चे भी सवार थें। बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। 

इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में गिर गई। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। बचाव के लिए गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम राहत में जुटी है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगोन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के राहत एवं बचाव का काम जारी है।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान