PG में लड़की हत्या : बाल पकड़कर चाकू से किया कई वार, CCTV फुटेज से हुए नए खुलासे

PG में लड़की हत्या : बाल पकड़कर चाकू से किया कई वार, CCTV फुटेज से हुए नए खुलासे

बेंगलुरु : कोरमंगला स्थित पीजी हॉस्टल में गला काटकर की गई बिहार की युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। 23 जुलाई को हुई इस वीभत्स हत्या का सीसीटीवी वीडियो पुलिस ने जारी किया था। 

वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने अभिषेक को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक और मृतका कीर्ति पहले अच्छे दोस्त थे। कीर्ति की दोस्त राजपाली के साथ अभिषेक रिलेशनशिप में था। लेकिन, बाद में राजपाली ने अभिषेक से अलग होने का फैसला किया, जिसमें कीर्ति ने उसकी मदद की। आरोपी अभिषेक इस बात को लेकर कीर्ति से नाराज हो गया और उसने इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया। 

भोपाल पुलिस के अनुसार बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित पीजी हॉस्टल में रह रही 24 साल की कीर्ति कुमारी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह एमबीए कर चुकी थी और बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। आरोपी अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बेंगलुरु में काम करने के दौरान वह महाराष्ट्र की रहने वाली कीर्ति की सहेली राजपाली के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए। कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों में मनमुटाव हुआ और राजपाली ने अभिषेक से अलग होने का फैसला किया।

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

पीजी में शिफ्ट करने से नाराज था आरोपी
भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्ति की दोस्त राजपाली अभिषेक से अलग होना चाह रही थी। इसे लेकर उसने अपनी दोसत कीर्ति से मदद मांगी। कीर्ति ने राजपाली की नए पीजी हॉस्टल में शिफ्ट होने में मदद की। इसके बाद दोनों ने अभिषेक का कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। राजपाली का अलग होना और कीर्ति द्वारा उसकी मदद करना अभिषेक को पसंद नहीं आया और वह इस बात को लेकर कीर्ति से नाराज हो गया।
    
23 जुलाई को हॉस्टल में क्या हुआ
23 जुलाई को आरोपी अभिषेक कीर्ति के पीजी हॉस्टल पहुंचा और उसकी गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी द्वारा की गई वारदात हॉस्टल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें आरोपी एक थैला लेकर हॉस्टल में जाते हुए दिखाई दे रहा है। वह हॉस्टल के तीसरे फ्लोर पर स्थित पीड़िता के कमरे पर पहुंचता है और दरवाजा खटखटाता है। कुछ ही देर में कमरे का गेट खुलता है तो वह कीर्ति को बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

कीर्ति पर पकड़ बनाने के बाद वह उसकी गर्दन पर चाकू से वार करता है और फिर लगातार कई वार करता है। कीर्ति मदद के लिए चिल्लाती रहती है, लेकिन हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियां अपने-अपने दरवाजे पर खड़े होकर यह सब देखती रहती हैं। कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आता है। इसके बाद आरोपी युवक अभिषेक मौके से फरार हो जाता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर