स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए आचार्य बालकृष्ण को यूएन में सम्मान

स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए आचार्य बालकृष्ण को यूएन में सम्मान

यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी (यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) ने दुनियाभर के उन लोगों को सम्मानित किया है जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत से यह सम्मान पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) से जुड़े आचार्य बालकृष्ण महाराज को दिया गया है।आचार्य बालकृष्ण महाराज को यह सम्मान दिए जाने से योगगुरू बाबा राम देव भी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ''कल बालकृष्ण स्विट्जर लैंड के जेनेवा में थे। यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। पहली बार यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी (यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल) की तरफ से स्वास्थ्य क्षेत्र में दुनियाभर के प्रसिद्ध लोगों को सम्मानित किया गया है। इन लोगों ने विश्व स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया है।''रामदेव ने आगे कहा '' आचार्य बालकृष्ण को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था। वैश्विक स्वास्थ्य के संदर्भ में योग, आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय तरीकों के साथ जीवन शैली की बीमारियों का इलाज कैसे किया जा सकता है, इसके लिए पतंजलि ने काफी योगदान दिया है। इसी लिए आचार्य बालकृष्ण को UNSDG द्वारा सम्मानित किया गया। हमें उनपर गर्व है।'' बता दें कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 50 देशों के 500 प्रतभागी स्विटजरलैंड पहुंचे थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला व ब्लाक इकाइयों ने रविवार को अपराह्न संगठन को मजबूर बनाने,...
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव