लापता एयरक्राफ्ट एएन-32 का मलबा मिला, 3 जून को उड़ान भरने के बाद टूट गया था संपर्क

लापता एयरक्राफ्ट एएन-32 का मलबा मिला, 3 जून को उड़ान भरने के बाद टूट गया था संपर्क


असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद 3 जून को लापता हुए वायु सेना के एंटोनोव एएन-32 विमान के संबंध में बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के लीपो से उत्‍तर में 16 किमी दूर 12 हजार फीट की ऊंचाई पर एएन-32 विमान के टुकड़े देखे जाने की पुष्टि की है.
वायुसेना के अनुसार यह टुकड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान Mi-17 हेलीकॉप्‍टर द्वारा देखे गए. बता दें कि पिछले 9 दिनों से एएन-32 विमान की खोज जोरशोर से जारी थी। खराब मौसम की वजह से सेना को अपने खोज अभियान को रोकना पड़ा। विमान में 13 लोग सवार थे, जो गत 3 जून को अरुणाचल प्रदेश जाने के दौरान लापता हो गया था।गत बुधवार को वायुसेना ने रूसी मूल के परिवहन विमान की तलाश के लिए एसयू-30 जेट लड़ाकू विमान, सी130 जे, एमआई17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों को लगाया था।तलाशी अभियान असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के बीच सघन वन क्षेत्रों में किया जा रहा था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह -कार्टोसैट और आरआईसैट भी क्षेत्र की तस्वीरें लीं। पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल आर.डी. माथुर तलाशी व बचाव अभियान को देख रहे थे। इस बीच भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी लापता कर्मियों के परिजनों से बातचीत करते रहे ।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक