डाइनामाइट से उड़ेगा "मोदी" का बंगला

डाइनामाइट से उड़ेगा "मोदी" का बंगला


मुंबई। महाराष्ट्र के अलीबाग में प्रशासन पिछले 6 हफ्तों से 13 हजार करोड़ रु. के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का बंगला ढहाने की कोशिश में लगा है। लेकिन यह इतनी मजबूती से बना है कि इसे गिराना काफी मुश्किल हो रहा है। इसलिए अब प्रशासन ने इसे डायनामाइट से ढहाने का फैसला किया। नीरव का यह आलीशान बंगला 33 हजार वर्ग फीट में करीब 100 करोड़ की लागत से बना है। प्रसाशन के मुताबिक, यह बंगला अवैध तरीके और तटीय मानदंडों का उल्लंघन कर बनाया गया है।





प्रशासन के मुताबिक, बंगले में डायनामाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए पिलरों में छेद किए जा रहे हैं। इसे शुक्रवार तक गिरा दिया जाएगा। वहीं, बंगला गिराने के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। ईडी का कहना था कि यह पीएनबी घोटाले के मामले में जब्त संपत्तियों में है। हालांकि, बाद में एजेंसी ने इसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया था। नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर 13 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा