Lata Mangeshkar Passed Away : हमेशा के लिए रूठ गईं स्वर की देवी लता मंगेशकर, गम में डूबा देश

Lata Mangeshkar Passed Away : हमेशा के लिए रूठ गईं स्वर की देवी लता मंगेशकर, गम में डूबा देश

मुंबई। अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली स्वर कोकिला से लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। 'भारत रत्‍न' से सम्‍मानित वेटरन गायिका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। 92 वर्षीय सुर-साम्राज्ञी के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर हैै। राजनीतिक दलों से लगायत बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। 

'भारत की नाइटिंगेल' के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकक्षत्र राज किया। जनवरी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह न्यूमोनिया से पीड़ित हो गईं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट भी हट गया था, लेकिन 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। और पुनः उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आखिरकार, रविवार की सुबह 'स्वर कोकिला' ने आखिरी सांस ली।

30 हजार से अधिक गाये है गानें

'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर ने सन् 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

श्रद्धांजलि

भारत रत्‍न लता मंगेशकर के निधन पर भारत समेत दुनियाभर की दिग्‍गज हस्तियों ने शोक जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, 'उनकी धुन अमर रहेंगी। सदियों में एक बार ही ऐसे कलाकार का जन्म होता है। लता-दीदी एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। लेकिन उनकी धुन अमर रहेंगी, अनंत काल तक गूंजती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता के साथ कई तस्‍वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'दयालु और सबका ध्‍यान रखने वाली लता दीदी हमें छोड़ गई हैं। वह हमारे देश में ऐसी शून्‍यता छोड़ गई हैं जो कभी भर नहीं सकेगी।' शिवसेना प्रवक्‍ता एवं राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने लिखा, 'तेरे बिना भी क्‍या जीना...।' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा है, 'उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। राहुल गांधी ने लिखा, 'लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति।'

Tags: Mumbai

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित