मुश्किल में कमलनाथ : मध्य प्रदेश में तख्तापलट के आसार

मुश्किल में कमलनाथ : मध्य प्रदेश में तख्तापलट के आसार



भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार मुश्किल में घिर गई है। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आते ही सियासी उठापटक शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के अल्पमत में होने का दावा पेश किया है। भाजपा ने राज्यपाल आनंदीबेन को पत्र लिखकर दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार अल्पमत में है और विशेष सत्र बुलाकर सरकार को बहुमत साबित करने को कहा जाए। भाजपा नेता आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
मध्य प्रदेश में जिस तरह से सियासी तूफान उठा है उसके बाद तख्ता पलट की आशंका बढ़ गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले समय में भाजपा कमलनाथ सरकार को अल्पमत में बताकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई। कांग्रेस ने 113 सीटें हासिल की तो भाजपा के पास 109 सीटें हैं। ऐसे में जिस तरह से भाजपा ने सरकार को बहुमत साबित करने की मांग की है उससे लग रहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में है और भाजपा जल्द सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। मध्यप्रदेश में विपक्ष और भाजपा के नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर तुरंत विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाने की मांग की है।
एएनआई के साथ बातचीत के दौरान गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार अपने आप गिर रही है। खरीद फरोख्त और खींचतान पर मेरा विश्वास नहीं है। अब कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ गया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि यह फैसला रातोंरात नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में चंद सीटें कम मिलने की वजह से शिवराज सिंह चौहान को 15 साल बाद अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और सरकार बनाया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे