जेएनपीजी और बीएसएनवी ने बढ़ाई आवेदन की तिथि

जेएनपीजी और बीएसएनवी ने बढ़ाई आवेदन की तिथि


लखनऊ। जयनारायण पीजी कॉलेज और बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल डिग्री कॉलेज में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जून के अन्तिम सप्ताह तक आवेदन लेने का फैसला लिया है। दोनों कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। उधर लविवि पहले ही आवेदन लेने की तारीख 20 मई तक बढ़ा चुका है।

जेएनपीजी कॉलेज

कॉलेज की वेबसाइट  www.jnpg.co.in पर  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 700 रु. निर्धारित किया गया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए आईबी, बीपीएड, एमएससी, एमकॉम, एमए, एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। बीबीए आईबी और बीपीएड के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। अन्य विषयों में प्रवेश मेरिट से होंगे। आवेदन जून के अन्तिम सप्ताह तक लिए जाएंगे। 

बीएसएनवी  कॉलेज

प्रिंसिपल डॉ. राकेश चंद्र ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट www.bsnvpgcollege.in  पर आवेदन लिए जा रहे हैं। अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है लेकिन जरूरत पड़ने पर आगे भी बढ़ाई जा सकती है। 

क्रिश्चियन कॉलेज

लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 15 अप्रैल से आवेदन शुरू करने की तैयारी थी लेकिन  प्रिंसिपल डॉ. मुकेश पति ने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रक्रिया अधूरी रह गई। ऐसे में प्रवेश का नया कार्यक्रम  14 अप्रैल के बाद ही जारी किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार