विस्तर पर पड़े थे तीन बच्चों के शव, फंदे से लटका मिला मां का शव

विस्तर पर पड़े थे तीन बच्चों के शव, फंदे से लटका मिला मां का शव


लखनऊ। महोबा जनपद के कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया में तीन बच्चों की हत्या और मां का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर एसपी, सीओ के अलावा कई थानों की पुलिस पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 
कठबरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव की पत्नी सोनम (35) अपने पुत्र विशाल (11),  पुत्री आरती (9) व अंजलि (7) के साथ घर रहती थी। दिवाली पर किसी बात को लेकर पति का अपने पत्नी सोनम से विवाद हो गया, जिससे वह अपने गांव सेला में रहने लगा था। शनिवार की सुबह तीनों बच्चों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि सोनम का शव फांसी पर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतका के बड़े भाई भानसिंह ने पुलिस को बताया कि दिवाली से कल्याण अपनी पत्नी व बच्चों से बात नहीं कर रहा था। घर में खाना भी नहीं खा रहा था।
Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद