'हीरो तू मेरा हीरो है'... पर महिला कांस्टेबल ने वर्दी में बनाई रील, तीन सस्पेंड

'हीरो तू मेरा हीरो है'... पर महिला कांस्टेबल ने वर्दी में बनाई रील, तीन सस्पेंड

हरदोई। एक महिला कांस्टेबल अपने दो पुरुष साथियों के साथ फिल्म हीरो नंबर-वन के गाने हीरो तू मेरा हीरो है... पर रील बनाई। यह रील उस समय बनाई गई, जब महिला सिपाही ड्यूटी पर थी। वीडियो बनाने के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर बैठकर फिल्मी गानों पर झूम रही थी। वहीं, वीडियो में दो पुरुष सिपाही भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाने वाली महिला कांस्टेबल तथा वीडियो में नजर आ रहे दो अन्य सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। 


मामला यूपी के हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली का है। वीडियो फरवरी का बताया जा रहा है। यहां कोतवाली में बनी हेल्प डेस्क पर बैठी एक महिला सिपाही फिल्मी गानों पर झूमती दिख रही है। वीडियो बनाकर वायरल करने वाली महिला सिपाही का नाम वसुधा मिश्रा है। वसुधा की डेढ़ साल पहले ही पोस्टिंग हुई है। यह महिला पुलिस कर्मी उस वक्त चर्चा में आ गईं, जब सिपाही के रील वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए। महिला सिपाही एक वीडियो में पुरुष सिपाहियों के साथ सड़क पर 'हीरो तू मेरा हीरो हैं' गाने पर रील बनाती दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे ही कई वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच की और उन्हें निलंबित कर दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वीडियो पुराने है, जो हटाए जा चुके हैं। फिर भी कार्रवाई कर मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश