UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिस्ट


लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। सूची में 125 प्रत्याशियों का नाम है, जिसमें से 50 महिलाएं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान करते हुए बताया कि पार्टी ने इनमें 50 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। कहा कि पार्टी ने कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया है। 

उन्नाव की रेप पीड़िता की मां को भी प्रत्याशी बनाया गया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को उतारा गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सूची नया संदेश दे रही है कि यदि आपके पास अत्याचार हुआ तो आपके पास यह शक्ति है कि आप अपने हक के लिए लड़ो। आपकी लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आपका साथ देगी। सत्ता अपने हाथ में लें। प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है। सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।'

देखिये लिस्ट









Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद...
बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी