अधिकारी बन करते थे ठगी, पुलिस ने पांच को दबोचा

अधिकारी बन करते थे ठगी, पुलिस ने पांच को दबोचा


लखनऊ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी आइडी कार्ड, मोहर, फर्जी दस्तावेज, इनोवा गाड़ी, एक राइफल व तमंचा भी बरामद किया गया है। ये सभी फर्जी आइआरएस सेवा और रॉ अधिकारी बनकर ठगी करने का काम करते है। पुलिस पूछताछ करके गिरोह के अन्य सदस्यों के बाबत जानकारी जुटा रही है। 

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में दो पत्रकार भी शामिल हैं। मनीष निवासी ग्राम जगसौरा-जसवंतनगर, योगेश निवासी ग्राम धनौरा जिला अमरोहा, बलवंत निवासी सरैया रामगढ़-बिहार व रामकुमार राजपूत ग्राम बीलमपुर इकदिल इटावा एवं सौरभ चौहान निवासी पक्का तालाब इटावा को गिरफ्तार किया गया है। 

बताया कि गैंग का सरगना मनीष है, जो सिंडीकेंट बैंक में नौकरी करता था। बैंक में लोन के मामले में दो साल पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह जनपद में खुद को आइआरएस ऑफिसर यानी भारतीय राजस्व सेवा का अधिकारी बताकर ठगी करता था। नोएडा में भी वह रहा था, जहां पर खुद को रॉ का अधिकारी बताता था। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश