भाई की बाइक सीज होने पर युवक ने उठाया था खौफनाक कदम, अब...

भाई की बाइक सीज होने पर युवक ने उठाया था खौफनाक कदम, अब...


लखनऊ। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पैंतेपुर के पास शारदा सहायक नहर में कूदे युवक का शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। बाइक सीज किए जाने से क्षुब्‍ध युवक ने दो दिन पहले एक परिचित को मैसेज भेजकर नहर में छलांग लगा दिया था। तबसे पुलिस नहर में उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने व‍िमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, मामले में विमल के पिता ने मुख्यमंत्री व डीएम, एसपी को शिकायत भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक नरेंद्र वर्मा ने भी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर कमरे में गाड़ा शव

सदरपुर क्षेत्र के सरैंया महीपत सिंह निवासी विमल पुत्र दयाशंकर अपने भाई निर्मल की बाइक लेकर मंगलवार को महमूदाबाद आया था। यहां उसने यूको बैंक से दो हजार रुपये निकाले। इसके बाद कीटनाशक खरीदा और घर जा रहा था। बस स्टॉप के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। बाइक पर नंबर भी नहीं पड़े थे। पुलिस के पूछने पर विमल ने बताया कि 16 फरवरी को उसके भाई की शादी हुई थी, जिसमें बाइक मिली थी। लेकिन अभी तक आरसी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। इसपर विमल पैदल शारदा सहायक नहर पुल पर पहुंचा। उसने कीटनाशक, पर्स, रुपये, मोबाइल किनारे रख दिया। छलांग लगाने से पूर्व उसने अपने चाचा राहुल पुत्र शंभू दयाल को 12 बजे मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसमें उसने लिखा दादा मैं नहर में जान दे रहा हूं। महमूदाबाद बैंक से रुपये निकालने गया था। पुलिस ने बाइक सीज कर दी। पर्स, मोबाइल, दवा पुल के पूरब दिशा में रखा है। परिवारजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान