पंचायत चुनाव : मतपत्रों का रंग निर्धारित, जानें पद के लिए कैसा होगा बैलेट पेपर

पंचायत चुनाव : मतपत्रों का रंग निर्धारित, जानें पद के लिए कैसा होगा बैलेट पेपर


लखनऊ। यूपी में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां तेज हो गयी हैं। मतपत्रों की छपाई का काम भी शुरू हो चुका है। प्रधान पद के के लिए हरा और ग्राम पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा।क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए के नीला तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।  मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए एक अक्टूबर से अभियान शुरू है। BLO ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे हैं। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम नये वोटर के रूप में दर्ज किया जा रहा हैं। वहीं, मृत या दूसरे राज्य में स्थानांतरित वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं।

E-BLO एप

BLO के लिए E-BLO एप लांच कर दिया गया है। इस एप पर BLO को राज्य निर्वाचन आयोग से मिलने वाले आदेश निर्देश की जानकारी होगी। आयोग को सभी जिलों में तैनात बीएलओ के मोबाईल नम्बर का डाटा भेजा गया है। BLO को अपने मोबाईल फोन के प्ले स्टोर में जाकर यह मोबाईल एप डाउनलोड करने के लिए ओटीपी लेना होगा। ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता अपने BLO की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.sec.nic.in पर जाकर BLO सर्च से प्राप्त कर सकते हैं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली