सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी पड़ी भारी, बीएसए ने शिक्षक को किया सस्पेंड

सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी पड़ी भारी, बीएसए ने शिक्षक को किया सस्पेंड


लखीमपुर खीरी। रमियाबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा पूरब के सहायक अध्यापक को सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। 

इसके साथ ही धौरहरा के बीईओ उपेंद्र सिंह को मामले में जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच आख्या भी मांगी है। रमियाबेहड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा पूरब के सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

इस मामले की शिकायत होने पर बीएसए ने बीते सात अप्रैल को आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर 10 अप्रैल तक जवाब मांगा था। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने बीएसए के व्हाट्सएप पर स्पष्टीकरण दिया था। बीएसए ने जवाब को असंतोषजनक और तथ्यहीन पाया। 

शिक्षक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दोषी मानते हुए कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लघंन में निलंबित कर दिया है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय