ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत; मचा कोहराम

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत; मचा कोहराम

कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरया डीह गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत, जबकि एक की हालत गंभीर है। शनिवार की देर रात हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी प्रिंस सिंह, सुनील प्रसाद, मुकेश सिंह व विक्की सिंह शनिवार की देर रात एक ही बाइक से मंसाछापर की तरफ निमंत्रण में जा रहा थे। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर सरयाडीह गांव के पास इनकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुनील प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकेश सिंह और विक्की सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रिंस सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद