गर्दन रेतकर सिपाही की हत्या : किराए के कमरे में मिला खून से लथपथ शव

गर्दन रेतकर सिपाही की हत्या : किराए के कमरे में मिला खून से लथपथ शव

कानपुर। बिल्हौर थाने में तैनात एक सिपाही की निर्मम हत्या गला रेतकर कर दी गई। गुरुवार की सुबह साथी सिपाही कमरे पर पहुंचा तो खून से लथपथ शव देख उसका होश उड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आउटर, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस सिपाही की शादी 22 अप्रैल को ही हुई थी। अभी कुछ दिन पहले ही वह छुट्‌टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटा था। उसकी नृशंस हत्या को देख अफसर भी दंग हैं कि आखिर हत्या किसने और क्यों की?

यह भी पढ़ें : Ballia Triple Murder Case : बलिया में तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताई घटना की खौफनाक कहानी

बताया जा रहा है कि बिल्हौर थाने में तैनात फिरोजाबाद के दयापुर गांव निवासी देशदीपक (30) किराए का कमरा लेकर रहता था। उसका रूम पार्टनर वीआईपी ड्यूटी पर गया था। गुरुवार की सुबह कांस्टेबल ने देशदीपक को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठा। साथी कांस्टेबल कमरे पर पहुंचा तो देशदीपक का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा देख दंग रह गया। देशदीपक की हत्या धारदार हथियार से गर्दन रेतकर की गई थी। 

Tags: Kanpur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे