दर्दनाक हादसा : कुंआ में उतरे सगे भाईयों समेत तीन की मौत

दर्दनाक हादसा : कुंआ में उतरे सगे भाईयों समेत तीन की मौत

कानपुर। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव के पुरवा गौरी में कुएं में गिरी पड़िया को निकालने उतरे सगे भाइयों समेत तीन युवक अचेत हो गए। वहीं, चौथे को बेहोश होने पर ग्रामीणों ने बाहर खींच लिया। फिर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकलवाकर सीएचसी भेजा, जहां से सभी को एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। सभी को एलएलआर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने सगे भाइयों समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। चौथे की हालत गंभीर बनी है।

गौरी निवासी मेवालाल निषाद की पड़िया गांव स्थित 25 फीट गहरे कुएं में रविवार की शाम को गिर गई। पड़िया गिरने पर मेवालाल के भाई रामगुलाम का बेटा प्रदीप (18) तथा वहीं के रहने वाले रामकुमार के 20 वर्षीय बेटे के साथ कुएं में उतरा। दोनों ने रस्से से पड़िया को बांधा, लेकिन ऊपर लाने से पहले दोनों जहरीली गैस की चपेट में आने से अचेत होकर गिर पड़े।

कोई हरकत नहीं हुई तो शैलेंद्र का छोटा भाई योगेंद्र (19) भी कुएं में उतर गया। वह दोनों को निकाल पाता, इससे पहले ही वह भी अचेत हो गया। तीनों के बेहोश होते ही गांव में कोहराम मच गया। उन्हें बचाने के लिए मेवालाल का भाई रामबहादुर (42) को रस्सा बांधकर नीचे उतारने लगा, लेकिन आधी दूरी तक जाते-जाते रामबहादुर भी अचेत होने लगे। फिर ग्रामीणों ने उन्हें ऊपर खींचकर सीएचसी बिल्हौर भेजा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के मुंह में गीले कपड़े बंधवाकर नीचे उतारा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों को सीएचसी बिल्हौर भेजा जहां डाक्टरों ने सभी को एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात एलएलआर में तीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामबहादुर का उपचार चल रहा है। 

Tags: Kanpur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक