गांव की युवती को भगा ले गया प्रधान, मुकदमा दर्ज
On



कानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच एक ग्राम प्रधान पर इश्क का भूत यूं सवार हुआ कि वह गांव की ही एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामला कानपुर देहात अंतर्गत भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर किया है।
आरोप है कि प्रधान दिलीप यादव रविवार शाम एक गांव की युवती को लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चला। इस बीच, प्रधान के साथ बेटी के जाने की भनक मिलने पर पिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Tags: कानपुर

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 10:11:25
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...



Comments