उसी भांजे ने कर दी मामा की हत्या, जिसे...

उसी भांजे ने कर दी मामा की हत्या, जिसे...


जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरकूपुर में हुई घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। एक भांजे ने अपने उसी मामा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया, जो उसकी पूरी दुनिया था। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ आरोपित भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। 

कई साल पहले 70 वर्षीय मोहर सिंह बहन-बहनोई की मौत के बाद अनाथ हुए भांजों करण सिंह और पान सिंह को उनके गांव रेढ़र थानांतर्गत अतरौली से बचपन में अपने पास ले आए थे। करीब दो दशक से दोनों भांजे उनके पास ही रह रहे थे। मोहर ने ही दोनों की परवरिश करके बड़ा किया था। भांजों का जीवन संवारने के लिए उन्होंने शादी भी नहीं की थी। 

शुक्रवार की रात मोहर घर के नीचे वाले हिस्से में सो रहे थे, तभी भांजे करण सिंह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार से उन्हें मरणासन्न कर भाग गया। मोहर सिंह के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन पहुंचे और एंबुलेंस से उरई अस्पताल ले गए। इस बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा