11 दिसम्बर को बदले रूट से जायेगी बलिया से चलने वाली यह ट्रेन

11 दिसम्बर को बदले रूट से जायेगी बलिया से चलने वाली यह ट्रेन

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए बनारस-प्रयागराज जं. दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड के मध्य पैच डबलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलाक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
 
मार्ग परिवर्तन
-बलिया से 11 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बनारस, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नही रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन 21.51 बजे पहुंचकर 21.53 बजे प्रस्थान करेगी। 
 
-गोरखपुर से 09 एवं 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बनारस, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज जं. स्टेशनों पर नही रहेगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन 21.51 बजे पहुंचकर 21.53 बजे प्रस्थान करेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट