26 अप्रैल से चलेगी छपरा-अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय-सारिणी

26 अप्रैल से चलेगी छपरा-अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय-सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन छपरा  से 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून,2024 तक प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी में जीएसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 15, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे। 

05049 छपरा-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 09.55 बजे प्रस्थान कर सीवान से 10.50 बजे, थावे से 11.28 बजे, तमकुही रोड से 12.05 बजे, पडरौना से 12.40 बजे, कप्तानगंज से 13.30 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.22 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.55 बजे, बरेली से 23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27 बजे, अम्बाला कैंट से 05.20 बजे, ढंडारी कलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 08.10 बजे तथा ब्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05050 अमृतसर-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी अमृतसर से 27 अप्रैल से 29 जून,2024 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 13.17 बजे, जलंधर सिटी से 13.58 बजे, ढंडारी कलां से 15.15 बजे, अम्बाला कैंट से 16.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.38 बजे, सहारनपुर 18.20 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.14 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.18 बजे, बुढ़वल से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे, खलीलाबाद से 07.50 बजे, गोरखपुर से 08.45 बजे, कप्तानगंज से 09.50 बजे, पडरौना से 10.42 बजे, तमकुही रोड से 11.15 बजे, थावे से 12.05 बजे तथा सीवान से 12.55 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुंचेगी। 

यह भी पढ़े कामाख्या-रोहतक अमृत भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी, जानिएं बलिया और गाजीपुर पहुंचने का समय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल