Cancelled Train : तीन टेनें निरस्त, तीन का 09 और 10 दिसम्बर को बदला रहेगा रूट

Cancelled Train : तीन टेनें निरस्त, तीन का 09 और 10 दिसम्बर को बदला रहेगा रूट

गोरखपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु बनारस-प्रयागराज जं. दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड के मध्य पैच डबलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इंटरलाक कार्य के कारण ब्लाक दिये जाने तथा रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत रहेगा।

निरस्तीकरण
-जयनगर से 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-मऊ से 09 एवं 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-प्रयागराज रामबाग से 09 एवं 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
-सीतामढ़ी से 09 एवं 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-माधोसिंह-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
-गोरखपुर से 09 एवं 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-माधोसिंह-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी। 
-दादर से 09 एवं 10 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

यह भी पढ़े 18 जनवरी से चलेगी डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस : जानिएं रूट, समय-सारणी और इसकी खासियत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल