बलिया : सहारा इंडिया से पैसा वापस नहीं हुआ तो लोक सभा चुनाव में यह काम करेंगे जमाकर्ता

बलिया : सहारा इंडिया से पैसा वापस नहीं हुआ तो लोक सभा चुनाव में यह काम करेंगे जमाकर्ता

बैरिया, बलिया : अपनी जिन्दगी की गाढ़ी कमाई का एक एक रुपया जुटा कर नान बैकिंग सहारा इण्डिया में जमा करने वाले करोड़ों जमाकर्ता आज बैकफुट पर आ गये है।सरकार की गलत नीति कही जाय या कानूनी पचड़ा, किसी भी सूरत मे जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे लोगो में सरकार के प्रति अक्रोश है। जमाकर्ताओ ने सरकार से आग्रह किया है कि सहारा इण्डिया का ब्रांच खोलवा कर उनका भुगतान कराया जाय। वही जमाकर्ताओं ने चेताया है कि अगर उनका जमा पैसा का भुगतान नहीं हुआ तो वह लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

सहारा इण्डिया के जमाकर्ता दलन छपरा निवासी ओम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मेरे धन की परिपक्वता काफी पहले पूर्ण हो चुकी है। मेरा कई महीनो से भुगतान नही हो रहा है। इसके लिए मै थक चुका है। वही दलन छपरा निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि सरकार सहारा इण्डिया के जमाकर्ताओ के साथ धोखा कर रही है। अगर वास्तव में सरकार को जनता का पैसा सहारा इण्डिया से दिलवाना है तो सहारा इण्डिया को आदेश देकर उसके ही ब्रांच से भुगतान कराना चाहिए। 

रामपुर निवासी ददन पाण्डेय ने बताया कि सरकार कानूनी शिकंजे में सहारा इण्डिया का पैसा लेकर जनता को देना नही चाहती है। यह सब जनता जान चुकी है। केन्द्र सरकार ने सहारा रिफन्ड पोर्टल बना कर भुगतान का दावा क़िया था।वह दावा हवा हवाई साबित हुआ है। सहारा इण्डिया से भुगतान पाने में जमाकर्ता अब किसी प्रलोभन में आने वाले नहीं है। अब लड़ाई आर पार की होगी।

दलन छपरा निवासी निर्मल पाण्डेय ने बताया कि शायद ही कोई घर हो, जिसका सहारा इण्डिया मे धन जमा नहीं होगा।लेकिन नियम कानून के नाम पर जनता का पैसा अटकाना उचित नहीं है। इलाज, शादी, विवाह, गृह निर्माण आदि जरूरी कार्य के समय भी अपना ही धन भुगतान न हो यह विडम्बना नहीं तो क्या है ? 

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे