स्कूल में मुर्गा पार्टी का VIDEO वायरल, प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड

स्कूल में मुर्गा पार्टी का VIDEO वायरल, प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड


हमीरपुर। शिक्षा क्षेत्र सरीला के कुपरा गांव स्थित एक परिषदीय स्कूल में शिक्षकों की मुर्गा पार्टी का Video सामने आने के बाद BSA ने प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। 
गौरतलब हो कि मंगलवार को सरीला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुपरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मोतीलाल पांडे ने SDM से परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की शिकायत की थी। बताया था कि गांव के कन्या प्रावि के दो अध्यापक स्कूल में मुर्गा बनाकर खाते हैं। शराब भी पीते है। शिक्षकों द्वारा मुर्गा बनाने का VIDEO भी प्रधान प्रतिनिधि ने SDM को दिखाया। SDM जुबेर वेग ने BEO विनय विश्वकर्मा को प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर BSA  सतीश कुमार ने प्रअ दीपक यादव, सअ पृथ्वीराज व राजेश कुमार पथिक को सस्पेंड कर दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार