महिला सिपाही परिजनों पर कांस्टेबल रवि तोमर की हत्या का आरोप

महिला सिपाही परिजनों पर कांस्टेबल रवि तोमर की हत्या का आरोप

मैनपुरी। घिरोर थाने में तैनात सिपाही रवि तोमर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने महिला सिपाही, उसके पति और अन्य पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। रवि का शव उत्तराखंड के टिहरी में मिला था।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब हो कि बागपत के बड़ौत क्षेत्र के लहोड़ा निवासी सिपाही रवि तोमर की तैनाती घिरोर थाने में थी। 22 नवंबर से रवि अचानक लापता हो गया। रवि का शव उत्तराखंड के टिहरी में पेड़ पर लटका मिला था।पोस्टमार्टम के बाद रवि के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को मृत सिपाही के भाई गौरव कुमार ने घिरोर थाने में तहरीर दी। 

बताया कि 21 नवंबर को भाई रवि से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि एक महिला सिपाही, उसके पति तथा भाई उसे परेशान कर रहे हैं। उससे रुपये मांग रहे हैं। ऐसा न करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। गौरव ने महिला सिपाही व नामजद लोगों पर अपहरण कर रवि की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे