जयमाल छोड़ थाने पहुंची दूल्‍हन

जयमाल छोड़ थाने पहुंची दूल्‍हन

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र की दलित बस्ती में मंगलवार की रात बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट में दूल्हे के चाचा की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, वारदात से घबराई दूल्‍हन जयमाल छोड़कर थाने पहुंची और आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

मंगलवार रात गहमर की दलित बस्ती एंठी गैठी के रहने वाले भूसी राम की बेटी की बरात कुंडेसर से आई थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। मध्य रात्रि में शादी कार्यक्रम के लिए सभी बराती घर चले गए थे। जबकि, दूल्हे के चाचा नंदलाल सहित तीन लोग स्कूल में ठहरी बरात में सामान की निगरानी कर रहे थे। 

इस बीच लाठी-डंडे लेकर पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से दूल्हे के चाचा नंदलाल राम (55) की मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य बाराती घायल हो गए। शोर सुनकर आए बरातियों को देख हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद रात में ही सभी बराती वहां से चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 

Tags: Ghazipur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव