फंदे से लटका मिला 6 दिन से लापता प्रेमी युगल का शव 

फंदे से लटका मिला 6 दिन से लापता प्रेमी युगल का शव 

इटावा। इटावा के सारंगपुरा जंगल में एक युवक और एक नवविवाहिता का शव अलग-अलग पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही पहुंचे एसएसपी व एसपी देहात ने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। दोनों की पहचान हो चुकी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों का शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।युवती की शादी 4 मई को जालौन में हुई थी। 

मामला थाना लवेदी क्षेत्र के सारंगपुरा के बीहड़ का है। बुधवार सुबह जंगल में मवेशी चराने गए चरगाहों ने अलग-अगल पेड़ों पर दो शव लटके देखे। दोनों से दुर्गंध आ रही थी। शव कुछ दिन पुराने होने की वजह से फूल गए थे। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव सारंगपुरा के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला, लवेदी थानाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।1

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

करीब पांच घंटे बाद बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया दिलीप नगर निवासी सुभाष ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त अनुज निषाद (19) व नवविवाहिता की शिनाख्त अपने ही गांव की पड़ोसी कल्पना निषाद (23) के रूप में की है। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों 25 मई से गांव में भागवत कथा के भंडारे के दौरान गायब हो गए थे। 27 मई को दोनों की गुमशुदगी थाना बकेवर में दर्ज है। प्रारंभिक जांच में दोनों के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students