बलिया डीएम का मानसिक संतुलन खराब : राम इकबाल

बलिया डीएम  का मानसिक संतुलन खराब : राम इकबाल


बलिया। भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बलिया जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।  उन्होंने जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके ऊपर मुगलिया सल्तनत की तानाशाही शासन व्यवस्था व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि निश्चित ही भवानी सिंह खंगारौत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।


पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को हाई कोर्ट से जमानत मिलने व जेल से रिहा होने पर आयोजित  प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ने डीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निश्चिय ही भवानी सिंह खंगारौत अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कहा कि जिस तरह से डीएम  ने भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को अपने निजी आवास पर बुलाकर उन्हें अपमानित किया, यह निश्चित में मुगलिया सल्तनत की तरफ इशारा करता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि निश्चित ही जिलाधिकारी के अभद्र कृत्य का प्रतिकार होगा। कहा कि चाहे वो उच्च अधिकारी हो चाहे वह कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति हो अगर किसी के द्वारा अन्याय व अत्याचार होगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही ने उचित है। इसी क्रम में हम सरकार से मांग करेंगे कि बलिया जिलाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। साथ ही उनके खिलाफ उचित कार्यवाही हो। श्री सिंह ने बलिया जिलाधिकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।। कहा कि मेरे  खून का एक-एक कतरा गरीबों मजलूमों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है ,जो कभी भी किसी के खिलाफ अन्याय नहीं होने देगा।

 बताते चलें कि पिछले दिनों बलिया जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी के बीच झड़प हुई थी जिसमें भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी को कानूनी धाराओं के अंतर्गत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया बाद में भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी के ऊपर एस सी एस टी एक्ट का मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषआपके लिए आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना...
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत