बलिया में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

बलिया में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में शनिवार की देर शाम जमीनी  विवाद में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को सीएचसी बांसडीह में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।                    

गांव के विजय शंकर उर्फ भोला वर्मा तथा जितेन्द्र वर्मा के बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा हैं। शनिवार को कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों का आपसी बातचीत के बाद लिखित समझौता कराया था। समझौता के बाद शाम को घर वापस लौटने के बाद जितेन्द्र वर्मा ने परिजनों व अन्य लोगों के साथ धारदार हथियार (टांगी) व लाठी से भोला वर्मा को मारपीट कर घायल कर दिया।

भोला को सिर व पेट में चोट हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल भोला वर्मा को सीएचसी ले गयी, जहां इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने घायल भोला की तहरीर पर खरौनी गांव निवासी जितेन्द्र वर्मा, रमाशंकर वर्मा, उमाशंकर वर्मा तथा प्रदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन