अवैध रिश्ते की बात पर भड़का बेटा, बाप को मार डाला

अवैध रिश्ते की बात पर भड़का बेटा, बाप को मार डाला


गोइलकेरा। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सोंवा में महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाने पर एक युवक ने अपने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद आरोपी मारतोम बहान्दा ने खुद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मृतक रांसी बहान्दा (65) के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात मारतोम बहान्दा ने घर में ही अपने पिता रांसी बहान्दा के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान रांसी ने मारतोम पर चाची से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया और उससे दूर रहने की नसीहत दी। इससे मारतोम भड़क गए और उसने अपने पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेतरह पिटाई से वृद्ध पिता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मारतोम मृतक पिता के शव के सामने ही रात भर बैठा रहा। दूसरे दिन उसने गांव से पैदल गोइलकेरा आकर थाने में सरेंडर कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Tags: crim

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा