प्रेमी ने जलाया प्रेमिका का घर

प्रेमी ने जलाया प्रेमिका का घर

Chhattisgarh News : प्रेमी ने एक प्रेमिका के घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। 

कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जटगा चौकी के एक गांव स्थित युवती की मकान में आग लगाकर एक युवक भाग रहा था। उधर, आग से चीख पुकार मचा गई। आसपास लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया। युवती ने इसकी शिकायत जटगा पुलिस से की, जहां पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बातें सामने आई कि आग किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के प्रेमी ने ही घटना को अंजाम दिया है। 

युवती का आरोपी युवक के साथ प्रेम प्रसंग का मामला है, जो काफी लंबे समय से चल रहा था। दोनों की सगाई हो चुकी थी। शादी होने ही वाली थी, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक युवती के चरित्र पर संदेह करता था। इस बीच, युवती ने शादी से इनकार कर दिया। युवती और उसकी मां साथ में रहते थे। जटगा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। युवती को संदेह था कि घटना को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही दिया होगा। पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। 

यह भी पढ़े प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली