दादा ने ले ली 5 साल की पोती की जान, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

दादा ने ले ली 5 साल की पोती की जान, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 5 साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका आरोप बच्ची के दादा पर ही लगा है। वजह इतनी थी की उसके बेटे ने दूसरे समाज की लड़की से लव मैरिज की थी। आरोपी रंथु राम अपने बेटे सुरेश राम से नफरत करता था। मामला कुनकुरी थाना इलाके का है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सुरेश राम की बड़ी बेटी नहाने के लिए घर के पास ही स्टॉप डैम गई थी। वह पानी के पास बैठकर खेल रही थी। इसी बीच, आरोपी दादा रंथु राम वहां पहुंच गया। मौका पाकर उसने पोती को डैम के गहरे पानी में धकेल दिया। डैम के पानी में डूबकर बच्ची की मौत हो गई।

सुरेश राम और उसकी पत्नी अलग-अलग समाज के हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से 2016 में शादी की थी। इसके बाद उन्हें 2 बेटियां भी हुईं। दूसरे समाज में बेटे की शादी से नाराज आरोपी अपने बेटे-बहू और उसकी बच्चियों से बहुत नफरत करता था। पिता की नफरत के कारण सुरेश अपनी पत्नी और दो बेटी के साथ मुंबई चला गया था। वहा मजदूरी का काम कर रहा था। बड़ी बेटी को स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए सुरेश को कुछ दस्तावेज की जरूरत पड़ी। वह कागजात बनवाने अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर 13 मार्च को अपने घर ग्राम कदमकछार आया था।

सुरेश राम के आने के बाद उसके पिता रंथू राम का पुराना व्यवहार फिर से शुरू हो गया। उसे अपने बेटे और उसके बच्चों को लेकर इतना गुस्सा था कि रोज विवाद करता और घर से चले जाने को कहता। 26 मार्च को रंथु राम ने अपने बेटे से मारपीट भी की जिससे उसकी आंख में चोट आई। 27 मार्च की रात को भी विवाद हुआ तो परेशान होकर अपने दोस्त के घर दुलदुली चला गया और अपने बच्चों को रंथुराम के घर पर ही छोड़ दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक